हाथरस: सदर के दिल्ली वाला चौक में 16 दिन पहले हुई मंदिर में चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा चोर माल सहित गिरफ्तार
सदर कोतवाली थाना पुलिस ने 16 दिन पहले हुई मोहल्ला दिल्ली वाले चौक में मथुरा नाथ मंदिर में चोरी की घटना का आज दिन बुधवार को खुलासा कर दिया है! मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जलेसर रोड गंदे नाले के पास से चोर सोहिल को गिरफ्तार किया है! जिसके पास से दो गाय की मूर्ति, एक बांसुरी ,एक खिलौना के साथ चोरी का माल बरामद किया है !