हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई किशोरी को पुलिस ने किया दस्तयाब, जिला अस्पताल में कराया डॉक्टरी परीक्षण
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई किशोरी को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दस्तयाब किया है । एक गांव से किशोरी के अपह्त हो जाने के बाद परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। किशोरी को पुलिस ने दस्तयाब कर जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है ।