हाथरस: नजिहाई बाजार में दुकान पर बैठे एक युवक के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
सदर कोतवाली क्षेत्र के नजिहाई बाजार में दुकान पर बैठे 1 युवक के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़ित युवक के साथ अन्य व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर बीतीरात पुलिस से शिकायत की है। शिकायत में पीड़ित युवक ने लिखा है कि नाजिहाई बाजार में उसकी दुकान है वहीं रहनेवाले किराएदार से उसका पुराना विवाद चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।