ऊंचाहार: छेदी का पुरवा कोटिया चित्रा गाँव में गोला दगाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के छेदी का पुरवा कोटिया चित्रा गाँव में दो पक्षों के बीच गोला दगाने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, घटना में कुल चार लोग घायल हो गये, पुलिस जांच कर रही है।गाँव निवासी धर्मवीर बेटी का जन्म होने पर गोला दगा रहा था, आरोप है कि संतलाल ने इस बात पर विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई,तहरीर मिलने पर पुलिस जांच कर रही है