Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
No video available

होशंगाबाद नगर: होशंगाबाद नर्मदा पुराण खेत की नरवाई जलाने के कारण 8 साइट के इलाके हो गए हैं धुआ धुआ

MORE NEWS

💠वृहद वृक्षारोपण अभियान हेतु ग्राम कहरिया में अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

💠पर्यावरण संरक्षण एवं सुनियोजित विकास को लेकर बनाई जाएगी विस्तृत कार्ययोजना

➡️ तहसील सिवनी मालवा अंतर्गत ग्राम कहरिया में स्थित शासकीय राजस्व भूमि, जिसे नगर पालिका को आवंटित किया गया है, पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्य कराए जाने के उद्देश्य से शनिवार को संयुक्त रूप से मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री विजय राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रितेश जैन, नगर पालिका सीएमओ श्री अमर सिंह सहित राजस्व विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम उपस्थित रही। अधिकारियों द्वारा आवंटित भूमि का बारीकी से निरीक्षण कर स्थल की भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध क्षेत्र एवं वृक्षारोपण की संभावनाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान भूमि पर किए जाने वाले विकासात्मक कार्यों एवं सघन वृक्षारोपण अभियान हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार किए जाने को लेकर चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विशेष जोर देते हुए आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संतुलन एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। अधिकारियों ने निर्णय लिया कि जन-जागरूकता को बढ़ावा देते हुए शीघ्र ही संपूर्ण भूमि पर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे तथा युद्ध स्तर पर सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र में हरित वातावरण विकसित होने के साथ-साथ सुनियोजित विकास को भी गति मिलेगी।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Forest, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Environment, Madhya Pradesh

💠वृहद वृक्षारोपण अभियान हेतु ग्राम कहरिया में अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण 💠पर्यावरण संरक्षण एवं सुनियोजित विकास को लेकर बनाई जाएगी विस्तृत कार्ययोजना ➡️ तहसील सिवनी मालवा अंतर्गत ग्राम कहरिया में स्थित शासकीय राजस्व भूमि, जिसे नगर पालिका को आवंटित किया गया है, पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्य कराए जाने के उद्देश्य से शनिवार को संयुक्त रूप से मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री विजय राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रितेश जैन, नगर पालिका सीएमओ श्री अमर सिंह सहित राजस्व विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम उपस्थित रही। अधिकारियों द्वारा आवंटित भूमि का बारीकी से निरीक्षण कर स्थल की भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध क्षेत्र एवं वृक्षारोपण की संभावनाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान भूमि पर किए जाने वाले विकासात्मक कार्यों एवं सघन वृक्षारोपण अभियान हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार किए जाने को लेकर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विशेष जोर देते हुए आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संतुलन एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। अधिकारियों ने निर्णय लिया कि जन-जागरूकता को बढ़ावा देते हुए शीघ्र ही संपूर्ण भूमि पर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे तथा युद्ध स्तर पर सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र में हरित वातावरण विकसित होने के साथ-साथ सुनियोजित विकास को भी गति मिलेगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Forest, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Environment, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

💠नर्मदापुरम में स्वामित्व योजना का कार्य अंतिम चरण में, 790 गांवों का अधिकार अभिलेख तैयार

➡️जिले में स्वामित्व योजना के तहत कुल 833 गांवों का अधिकार अभिलेख तैयार किया जाना है। योजना के अंतर्गत अब तक 790 गांवों का अंतिम प्रकाशन पूरा कर लिया गया है। शेष 43 गांवों में अधिकार अभिलेख निर्माण का कार्य प्रचलन में है। जिला प्रशासन द्वारा इन गांवों के कार्य की लगातार सतत निगरानी की जा रही है ताकि कार्य समय-सीमा में पूर्ण हो सके।

➡️इसी क्रम में तहसीलदार भू-संसाधन, जिला नर्मदापुरम डॉ. सुरेखा यादव ने ग्रामीण तहसील के अंतर्गत रायपुर गांव में चल रहे ग्राउंड ट्रूथिंग कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अमले से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। डॉ. यादव ने अधिकारियों को ग्राउंड ट्रूथिंग के शेष कार्य को तीव्र गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Revenue, Madhya Pradesh

💠नर्मदापुरम में स्वामित्व योजना का कार्य अंतिम चरण में, 790 गांवों का अधिकार अभिलेख तैयार ➡️जिले में स्वामित्व योजना के तहत कुल 833 गांवों का अधिकार अभिलेख तैयार किया जाना है। योजना के अंतर्गत अब तक 790 गांवों का अंतिम प्रकाशन पूरा कर लिया गया है। शेष 43 गांवों में अधिकार अभिलेख निर्माण का कार्य प्रचलन में है। जिला प्रशासन द्वारा इन गांवों के कार्य की लगातार सतत निगरानी की जा रही है ताकि कार्य समय-सीमा में पूर्ण हो सके। ➡️इसी क्रम में तहसीलदार भू-संसाधन, जिला नर्मदापुरम डॉ. सुरेखा यादव ने ग्रामीण तहसील के अंतर्गत रायपुर गांव में चल रहे ग्राउंड ट्रूथिंग कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अमले से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। डॉ. यादव ने अधिकारियों को ग्राउंड ट्रूथिंग के शेष कार्य को तीव्र गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Revenue, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, 'स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु' का दिया संदेश

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नर्मदापुरम के निर्देशानुसार बनखेड़ी जनपद पंचायत प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

'स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु' अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सामूहिक सहभागिता एवं जनभागीदारी से वृक्षारोपण किया गया। सभी को पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अशोक, बादाम, विद्या एवं पाम प्रजाति के कुल 12 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर जनपद सीईओ रीना कुमारीया सहित समस्त जनपद स्टाफ उपस्थित रहा।

#WorldEnvironmentDay #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh

वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, 'स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु' का दिया संदेश विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नर्मदापुरम के निर्देशानुसार बनखेड़ी जनपद पंचायत प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु' अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सामूहिक सहभागिता एवं जनभागीदारी से वृक्षारोपण किया गया। सभी को पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अशोक, बादाम, विद्या एवं पाम प्रजाति के कुल 12 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर जनपद सीईओ रीना कुमारीया सहित समस्त जनपद स्टाफ उपस्थित रहा। #WorldEnvironmentDay #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

तहसील माखननगर के 10 गांवों में स्वामित्व योजना से 2700 से अधिक परिवारों को मिलेगा डिजिटल संपत्ति अधिकार

 स्वामित्व योजना के तहत तहसील माखननगर में आबादी भूमि के अधिकार अभिलेख निर्माण का कार्य तेज़ी से अंतिम चरण में पहुंच गया है। कलेक्टर एवं जिला सर्वेक्षण अधिकारी, नर्मदापुरम के सतत मार्गदर्शन में विगत एक माह के दौरान 10 ग्रामों के अभिलेख निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

तहसीलदार एवं सहायक सर्वेक्षण अधिकारी श्री महेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकोर, आंखमऊ, शिवपुर, बछवाड़ा, पाटनी, पावरखेड़ा, खारदा, मोहासा, चौराहेट और खरगावली इन 10 ग्रामों की आबादी भूमि के अधिकार अभिलेख का द्वितीय प्रकाशन कर दिया गया है। अभिलेख निर्माण का कार्य अब अंतिम चरण में है। इसके पूर्ण होते ही इन गांवों के 2700 से अधिक हितग्राहियों को डिजिटल अधिकार अभिलेख यानी प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे जाएंगे। श्री चौहान ने बताया कि तहसील माखननगर में कुल 89 ग्रामों में स्वामित्व योजना के तहत अंतिम अधिकार अभिलेख का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। शेष बचे ग्रामों में भी कार्य प्रगति पर है।  

योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके तहत ड्रोन तकनीक से गांवों की आवासीय भूमि की मैपिंग कर स्पष्ट भूमि रिकॉर्ड तैयार किए जा रहे हैं। इससे संपत्ति मालिकों को कानूनी स्वामित्व कार्ड मिलेगा। स्पष्ट रिकॉर्ड से भूमि संबंधी विवाद कम होंगे। ग्रामीण अपनी संपत्ति को वित्तीय परिसंपत्ति के रूप में उपयोग कर बैंकों से लोन ले सकेंगे। सटीक रिकॉर्ड से ग्राम पंचायतें संपत्ति कर की सही गणना कर सकेंगी, जिससे गांवों के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

तहसीलदार श्री महेंद्र चौहान ने बताया कि अधिकार अभिलेखों का निर्माण कार्य सतत जारी है। स्वामित्व अधिकार अभिलेख बनने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। हितग्राहियों ने इसके लिए कलेक्टर का आभार व्यक्त किया है

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Agriculture, Madhya Pradesh

तहसील माखननगर के 10 गांवों में स्वामित्व योजना से 2700 से अधिक परिवारों को मिलेगा डिजिटल संपत्ति अधिकार स्वामित्व योजना के तहत तहसील माखननगर में आबादी भूमि के अधिकार अभिलेख निर्माण का कार्य तेज़ी से अंतिम चरण में पहुंच गया है। कलेक्टर एवं जिला सर्वेक्षण अधिकारी, नर्मदापुरम के सतत मार्गदर्शन में विगत एक माह के दौरान 10 ग्रामों के अभिलेख निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। तहसीलदार एवं सहायक सर्वेक्षण अधिकारी श्री महेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकोर, आंखमऊ, शिवपुर, बछवाड़ा, पाटनी, पावरखेड़ा, खारदा, मोहासा, चौराहेट और खरगावली इन 10 ग्रामों की आबादी भूमि के अधिकार अभिलेख का द्वितीय प्रकाशन कर दिया गया है। अभिलेख निर्माण का कार्य अब अंतिम चरण में है। इसके पूर्ण होते ही इन गांवों के 2700 से अधिक हितग्राहियों को डिजिटल अधिकार अभिलेख यानी प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे जाएंगे। श्री चौहान ने बताया कि तहसील माखननगर में कुल 89 ग्रामों में स्वामित्व योजना के तहत अंतिम अधिकार अभिलेख का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। शेष बचे ग्रामों में भी कार्य प्रगति पर है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके तहत ड्रोन तकनीक से गांवों की आवासीय भूमि की मैपिंग कर स्पष्ट भूमि रिकॉर्ड तैयार किए जा रहे हैं। इससे संपत्ति मालिकों को कानूनी स्वामित्व कार्ड मिलेगा। स्पष्ट रिकॉर्ड से भूमि संबंधी विवाद कम होंगे। ग्रामीण अपनी संपत्ति को वित्तीय परिसंपत्ति के रूप में उपयोग कर बैंकों से लोन ले सकेंगे। सटीक रिकॉर्ड से ग्राम पंचायतें संपत्ति कर की सही गणना कर सकेंगी, जिससे गांवों के विकास कार्यों को गति मिलेगी। तहसीलदार श्री महेंद्र चौहान ने बताया कि अधिकार अभिलेखों का निर्माण कार्य सतत जारी है। स्वामित्व अधिकार अभिलेख बनने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। हितग्राहियों ने इसके लिए कलेक्टर का आभार व्यक्त किया है #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Agriculture, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

💠हथवांस में 'स्वच्छ गाँव सुरक्षित जलवायु अभियान' के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

➡️ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'स्वच्छ गाँव सुरक्षित जलवायु अभियान' के अंतर्गत ग्राम हथवांस स्थित सरदार पटेल खेल मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत द्वारा 25 पौधों का रोपण किया गया।

➡️इस अवसर पर जनपद पंचायत पिपरिया की अध्यक्ष सुश्री संध्या सिंगारे, जनपद सदस्य नरसिंह रावत, आशुतोष पुरोहित, सरपंच श्रीमति प्रभा कोरी, उपसरपंच बाबू लाल मौर्य, ग्राम पंचायत के समस्त पंच, जनपद स्टाफ एवं पंचायत में कार्यरत समस्त विभागीय अमला उपस्थिति रहा।
#WorldEnvironmentDay 
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh

💠हथवांस में 'स्वच्छ गाँव सुरक्षित जलवायु अभियान' के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण ➡️ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'स्वच्छ गाँव सुरक्षित जलवायु अभियान' के अंतर्गत ग्राम हथवांस स्थित सरदार पटेल खेल मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत द्वारा 25 पौधों का रोपण किया गया। ➡️इस अवसर पर जनपद पंचायत पिपरिया की अध्यक्ष सुश्री संध्या सिंगारे, जनपद सदस्य नरसिंह रावत, आशुतोष पुरोहित, सरपंच श्रीमति प्रभा कोरी, उपसरपंच बाबू लाल मौर्य, ग्राम पंचायत के समस्त पंच, जनपद स्टाफ एवं पंचायत में कार्यरत समस्त विभागीय अमला उपस्थिति रहा। #WorldEnvironmentDay #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026