शाजापुर: जिला अस्पताल में उत्कृष्ट विद्यालय के 196 छात्र-छात्राओं के आँखों की हुई जांच
मध्य प्रदेश शासन और जिला शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार जिला अस्पताल में स्कूली छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया जा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार 12:30 बजे करीब उत्कृष्ट विद्यालय के 196 छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया गया और उन्हें जांच के बाद चश्मे के नंबर अलॉट किए गए हैं और बनकर आने के बाद निशुल्क वितरित किए जाएंगे।