गोरखपुर: देर रात रामगढ़ताल क्षेत्र में सदर सांसद रवि किशन ने एक्सीडेंट में घायल महिला को पहुंचवाया अस्पताल
सदर सांसद रवि किशन अपना जनसंपर्क कर वापस घर जा रहे थे। अचानक उनकी नजर एक महिला पर पड़ी जो की सड़क पर पड़ी तड़प रही थी, पूछने पर पता चला कि एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया। सदर सांसद रवि किशन ने तत्काल उसे अपनी ही गाड़ी में बैठ कर जिला अस्पताल अपने सहयोगियों के साथ भिजवा दिया।