गोरखपुर: सिविल लाइन स्थित गोरखपुर क्लब में शादी में हो रही आतिशबाजी से लगी आग
बीती देर रात सिविल लाइन स्थित गोरखपुर क्लब में शादी समारोह चल रहा था। बारात के पहुंचने पर आतिशबाजी शुरू हो गई। पटाखों से निकली चिंगारी ने गोरखपुर क्लब में लगे हुए दो जेनरेटरों को आज के हवाले कर दिया। आग लगने की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस पूरे हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ।