गोरखपुर: पद्मश्री अवार्ड पाकर गोरखपुर लौटे शिवपुर शाहबाजगंज निवासी रामचरित चौधरी का हुआ भव्य स्वागत
काला नमक चावल की उन्नत खेती के लिए किए गए विशेष योगदान के लिए वैज्ञानिक प्रोफेसर रामचरित्र चौधरी को राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवार्ड पाकर गोरखपुर लौटने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। संयुक्त राष्ट्र संघ से रिटायर्ड होने के बाद 2006 में उन्होंने खत्म हो रही काला नमक की खेती के लिए काम करना शुरू किया।