गोरखपुर: लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन में पर यात्रियो किया जा रहा जागरूक
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए गोरखपुर रेलवे प्रशासन ने एक नई पहल की है। वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को पब्लिक ऐड्रेसिंग सिस्टम से मतदान करने के लिए जागरुक कर रहे हैं। अनाउंसमेंट के जरिए ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर दोनों ही जगह यात्रियों को अपने मतों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।