मंदार पर्वत की पावन धरती और चांदन नदी के किनारे बसे बांका जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता को लेकर जिले के सभी 11 प्रखंडों की 182 पंचायतों में एक साथ विशेष ग्राम सभा का आयोजन शुक्रवार की दोपहर एक बजे किया गया। ग्राम सभा में ग्रामीणों की भागीदारी से स्थानीय जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं के चयन पर चर्चा हुई