शाजापुर: शहर के विभिन्न स्कूलों में मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस, बच्चों ने की माता-पिता की पूजा
संत श्री आशाराम जी बापू आश्रम, शाजापुर द्वारा नगर के विभिन्न विद्यालयों में मातृ पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।14 फरवरी को वैलेंटाइन डे नहीं अपितु मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने के आव्हान हेतु शहर के विभिन्न स्कूलों में मातृ पितृ पूजन दिवस आयोजित किया गया जहां कार्यक्रम में बच्चों ने अपने माता-पिता की श्रद्धापूर्वक पूजन की और आशीर्वाद लिया।