शाजापुर: कलेक्टर कार्यालय में पुलिस विभाग ने 'सेफ क्लिक' अभियान के तहत कार्यशाला का किया आयोजन
शाजापुर सोमवार को शाम 5: मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा को लेकर आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से ’’सेफ क्लिक’’ अभियान के तहत जिला कलेक्टर कार्यालय में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।