बहराइच: सिविल लाइन इलाके में इंदिरा स्टेडियम के निकट सड़क किनारे मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान
नगर कोतवाली के सिविल लाइन इलाके में इंदिरा स्टेडियम के निकट सड़क पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास असफल होने पर फोटो व वीडियोग्राफी कराकर पहचान के लिए शव मार्च्युरी में रखवाया गया है नगर कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी तक पहचान नही हो सकी है।