जींद: थाना गढ़ी पुलिस ने ट्रांसफार्मर तेल चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jind, Jind | Oct 25, 2026 थाना गढ़ी पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मर से 90 लीटर तेल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुमित उर्फ गुल्लू और शीला उर्फ कर्ण वासियान खनौरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।