कानपुर: गुजैनी में नवविवाहिता की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर हनुमंत विहार थाने में 5 के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
खाड़ेपुर गुजैनी में नवविवाहिता प्रियंका यादव की मौत के मामले में उसके पिता की तहरीर पर पांच ससुरालीजनों के विरुद्ध हनुमंत विहार थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीसीपी महेश कुमार ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया की पुलिस द्वारा पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।बाकी जिनके नाम दर्ज कराए गए हैं उसे लेकर विवेचना की जा रही है।