तारानगर: तारानगर के वार्ड 20 निवासी बुजुर्ग से एपिके फाइल से ₹61,500 की ठगी, पुलिस ने ₹50,000 करवाए रिफंड
तारानगर के वार्ड 20 निवासी बुजुर्ग चिमनाराम जाट के मोबाइल पर आई अनजान एपिके फाइल डाउनलोड करते ही एसबीआई खाते से 61,500 रुपए निकल गए। पीड़ित ने तुरंत 1930 पर शिकायत की। डीएसपी रोहित सांखला व थानाधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह के सुपरविजन में कॉस्टेबल मनोज पूनिया ने राशि ट्रेस कर 50 हजार रुपए होल्ड करवाए, जो कोर्ट आदेश से पीड़ित के खाते में रिफंड करा दिए गए।