#सीकरी_में_गाड़िया_लोहार_समाज_की_झुग्गियां_बननी_शुर #सड़क_हादसे_के_बाद_प्रशासन_ने_दिखाई_तत्परता__
कस्बे के गोविंदगढ़ रोड और मगर रोड कर सड़क किनारे रह रहे गाड़िया लोहार परिवारों को अस्थायी जगह बसाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए नगर पालिका द्वारा चिन्हित की गई जगह पर शंखनाद फाउंडेशन संस्था के पदाधिकारियों ने सभी परिवारों के लिए पैमाइश कर दी। गाड़िया लोहार समाज के लोगों ने वहां अपनी झुग्गियां बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश पटेल चिन्हित जगह पर पहुंचे। उन्होंने सभी गाड़िया लोहार समाज के लोगों से यहां सुरक्षित रहने की अपील की। गौरतलब है कि गत 3 जुलाई को 'चालीस साल से सैकड़ों बार फरियाद, लेकिन नहीं मिला स्थायी आवास' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर गाड़िया लोहार चालीस साल में बार फरियाद, लेकिन नहीं मिला
समाज की पीड़ा को उजागर किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढम ने नगर पालिका को चिन्हित सुरक्षित स्थान पर गाड़िया लोहार समाज के लोगों को बसाने के निर्देश दिए। इसके बाद मौसम खराब हो गया। इससे चिन्हित स्थान पर कुछ समस्या हो गई। इसके बाद मंत्री ने जल्द से जल्द यह कार्य करने के निर्देश दिए। सोमवार को गाड़िया लोहार समाज ने झंझार रोड पर स्थित जगह पर अपनी झुग्गियां बनानी शुरू कर दी।
Nagar, Bharatpur | Jul 21, 2026