#किन्नौर : जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला के गंगारंग में मंगलवार को सुबह करीब 6 बजे एक तेंदुए को बड़े बौल्डर पर बैठा हुआ 🐆 देखा गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सांगला के समीप गंगारंग के पास ग्रामीणों के बगीचों के साथ लगते एक विशालकाय पत्थर पर बैठा हुआ देखा गया हैं आप सभी से आग्रह है कि अपनी सुरक्षा को मध्य नजर रख सांगला के गंगारंग क्षेत्र में सुबह और शाम अकेले में सफर करने से परहेज़ करें। सांगला क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे तुरंत पिंजरा लगाकर पकड़े जाने की मांग की हैं
Ani, Kullu | Aug 25, 2026