सिरोही: 13 साल से मानसिक रोग से जूझ रहे युवक के परिवार ने सरकार से मांगी मदद
Sirohi, Sirohi | Jun 15, 2026 सिरोही। नागाणी के सनवाड़ा में एक परिवार 13 साल से मानसिक रोग से ग्रसित महेंद्र कुमार के कारण दर्दभरी जिंदगी जी रहा है। परिजनों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी महेंद्र की हालत में सुधार नहीं हुआ और आर्थिक तंगी से इलाज बंद हो गया है। महेंद्र कई बार माता-पिता और परिवार पर हमले की कोशिश कर चुका है।