भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने चोरी हुई बाइक के साथ चोर को किया गिरफ्तार, कार्रवाई की गई
Bhabua, Kaimur | Jul 10, 2025 भभुआ थाना की पुलिस ने चोरी हुई बाइक के साथ चोर को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को 12 बजे थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर भगवानपुर थाना क्षेत्र के ददरा गांव निवासी राम इकबाल राम के 19 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है। पूर्व में बाइक चोरी के मामले को लेकर भभुआ थाना में आवेदन दिया गया था। पुलिस द्वारा कार्रवाई कर बाइक के साथ चोर को गिरफ्तार किया गया।