ललितपुर: जुगपुरा में दबंगों ने टेक्सी चालक के साथ बेरहमी से की मारपीट, वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने 1 को लिया हिरासत में
सदर कोतवाली क्षेत्र के जुगपुरा मोहल्ले में टैक्सी चालक के साथ दबंगो ने जमकर लात घूसो और बेरहमी से मारपीट की है,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उक्त मामले में पीड़ित ने सदर कोतवाली में पुलिस को शिकायत दी है, जानकारी के अनुसार बताया गया पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, और पूछताछ की जा रही है, वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।