अलवर: लखनऊ अग्निकांड के बाद निगम ने 14 कोचिंग-लाइब्रेरी को किया सील, संचालक ने दी धमकी
Alwar, Alwar | Jun 25, 2026 लखनऊ में बिल्डिंग में आग से 15 मौतों के 3 दिन बाद अलवर नगर निगम हरकत में आया। बुधवार शाम दस्ते ने नयाबास सर्किल पर 14 कोचिंग व लाइब्रेरी सील कर दीं। अचानक कार्रवाई से छात्र घबरा गए, कई के मोबाइल-बैग अंदर रह गए। आगामी वनपाल परीक्षा को लेकर छात्रों ने चिंता जताई।