करेरा: कंजर डेरा के पीछे सागर ताल से करैरा पुलिस ने 8 ड्रम जहरीली शराब और एक पिकअप गाड़ी की जब्त, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
करैरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,8 ड्रम जहरीली शराब और एक महिंद्रा पिकअप जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार करैरा-पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी करवाई करते हुए कंजर डेरा के पीछे सागर ताल पर एक महिंद्रा पिकअप (UP 93 CT 9717) से 1600 लीटर जहरीली ओपी शराब के 8 ड्रम बरामद किए,वाहन चालक गिरफ्तार