महोबा: मौदहा से घर लौट रहे युवक से रास्ते में मारपीट, चिचारा गांव निवासी कल्याण सिंह ने दीपक पर लगाया मारपीट का आरोप
Mahoba, Mahoba | May 27, 2026 महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के चिचारा गांव निवासी कल्याण सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया है। कल्याण सिंह ने बताया कि वह रात करीब आठ बजे जनपद हमीरपुर के मौदहा से अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में दीपक ने उसके साथ मारपीट की। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।