चरपोखरी: चरपोखरी में टीकाकरण को लेकर बड़ी पहल, 10 गांवों में चलेगा विशेष जागरूकता अभियान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चरपोखरी के सभागार में गुरुवार को 3 बजे के करीब नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रखंड एक्शन प्लान कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला PCI के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुशांत कुमार गुप्ता ने की। बैठक के दौरान टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी हो।