हुज़ूर: भोपाल: अतिथि शिक्षकों के मेहमान वाले बयान पर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने जताया खेद
Huzur, Bhopal | Sep 21, 2024 अतिथि शिक्षकों के मेहमान वाले बयान पर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि- अतिथि शिक्षक हमारे मध्य प्रदेश के बच्चे हैं, हमारे अपने बच्चे हैं| कहीं कोई विसंगति नहीं है| उनको अगर तकलीफ हुई तो मैं खेद व्यक्त करता हूं|उसमें कहीं कोई मुझे संकोच नहीं है| कोई संशय नहीं है|