हुज़ूर: भोपाल के कोलार इलाके में युवक ने सुसाइड नोट छोड़कर लगाई फांसी, पुलिस ने शुरू की जांच
Huzur, Bhopal | Sep 21, 2024 भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा कि मां मुझे माफ कर देना। मैने आपको बहुत परेशान किया। मेरे मोबाइल फोन को मेरी अर्थी के साथ ही जला देना| तभी मेरी आत्मा को शांति मिलेगी| मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है|