हुज़ूर: रुनाहा में श्री कृष्ण गौशाला से 47 गोवंश हुए चोरी; कुछ दूरी पर तालाब किनारे मिले 15 गोवंश, CCTV में दो बदमाश आए नजर
Huzur, Bhopal | Sep 21, 2024 भोपाल के रूनाहा स्थित श्रीकृष्ण गौशाला से 47 गौवंश गायब हो गए। गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज जब देखें तो उसमें दो नकाबपोश बदमाश गौवंश को हांकते हुए नजर आए। 47 में से 15 मवेशी कुछ दूर तालाब किनारेमिल गए, लेकिन बाकी गायब हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।