अल्बर्ट एक्का (जारी): मुहर्रम पर जारी प्रखंड में शांतिपूर्ण निकला जुलूस; थाना प्रभारी शनि कुमार का पगड़ी पहनाकर स्वागत
जारी प्रखंड के गोबिन्दपुर, तिगरा, कमलपुर, जरडा, परसा, बरवाडीह और सिकरी गांव में मुहर्रम का जुलूस पूरी श्रद्धा अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ निकाला गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पारंपरिक तरीके से जुलूस में भाग लिया और क्षेत्र में अमन-चैन व सौहार्द का संदेश दिया। गोबिन्दपुर स्थित जामा मस्जिद से निकला जुलूस विभिन्न मार्गों से गुजरा।