देहरादून से सोमनाथ के लिए 'विशेष आस्था ट्रेन' रवाना, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी
देहरादून (13 जुलाई, 2026): उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक यात्रा का आगाज़ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर्रावाला रेलवे स्टेशन से गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ धाम के लिए विशेष आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
700 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था रवानाइस विशेष रेल यात्रा में राज्य के विभिन्न जनपदों से चयनित 700 से अधिक श्रद्धालु सम्मिलित हैं। इन यात्रियों में पूज्य संत, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सोमनाथ और केदारनाथ के बीच एक पवित्र आध्यात्मिक सेतु का काम करेगी और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को सिद्ध करेगी