'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के लिए टिहरी से 40 सदस्यीय दल रवाना, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
टिहरी उत्तराखंड: जनपद टिहरी गढ़वाल में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से एक विशेष दल को रवाना किया गया। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने 40 सदस्यीय इस दल को हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित सोमनाथ के लिए विदा किया।