कांडी: डीडीसी प्रेमलता मुर्मू का कांडी प्रखंड में औचक निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा
Kandi, Garhwa | Sep 9, 2026 गढ़वा के उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने बुधवार को बिना किसी पूर्व सूचना के कांडी प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से कार्यालय में मौजूद कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। डीडीसी ने मनरेगा के बीपीओ और प्रधानमंत्री आवास योजना के को-ऑर्डिनेटर से जारी योजनाओं की प्रगति जानी और प्रखंड तथा अंचल कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया।