फूलपुर के इफको चौकी क्षेत्र स्थित होटल सुदीप में मंगलवार सुबह बैंक मैनेजर महेंद्र कुमार भारतीय (40) मृत मिले। वह प्रतापपुर स्थित साईं समर्पण बैंक में मैनेजर थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।