रफीगंज: पौथु थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती हुई फरार, पौथु थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी
पौथु थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती के फरार होने का मामला सामने सोमवार संध्या 6 बजे प्रकाश में आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने शादी से इनकार करने वाले युवक एवं उसके पिता को नामजद आरोपी बनाते हुए पौथु थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता के अनुसार, 24 अप्रैल की रात करीब 12 बजे उनकी पुत्री घर से अचानक गायब हो गई।