सकरा: सकरा में धार्मिक स्थल के बगल में शौचालय बनाए जाने पर दो पक्षों में हुआ विवाद
थाना क्षेत्र के एक गांव में धार्मिक स्थल के बगल में शौचालय बनाने को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, हालांकि मामले को पुलिस ने शांत करा लिया है। बताया कि गांव के एक पक्ष के लोगों के द्वारा धार्मिक स्थल के बगल में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। इस पर दूसरे पक्ष के लोग विवाद करने लगे। जहां सकरा पुलिस ने मामले को शांत कराया और काम रोकवाया.