मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोरी की चर्चा से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस बीच मंगलवार सुबह करीब 9 बजे दो मासूम बच्चियों को जब स्कूल जाने के लिए डांट पड़ी तो रूठ कर घर से निकल गई और वह भटक गई। इस दोनों बच्चियों के चोरी होने की अफवाह फैल गई।