खुरई: परियोजना अधिकारी का शव शासकीय निवास पर मिला, हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि
Khurai, Sagar | Dec 12, 2024 गुरुवार की सुबह 8बजे सिविल अस्पताल के पास बने शासकीय फ्लैट में महिला एवं बाल विकास विभाग खुरई के परियोजना अधिकारी विजय कोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया,सूचना मिलते ही परिजन दोपहर पहुंचे तब पोस्ट मार्टम के शव सौंप दिया,शाम को रिपोर्ट में हुई हार्टअटैक की पुष्टि