बीना: ग्राम कंजिया में मसूर की फसल की थ्रेसिंग कर चोरी का मामला, किसान ने एसडीपीओ कार्यालय में की शिकायत
Bina, Sagar | Mar 8, 2024 भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंजिया में एक किसान की खेत में कटी रखी मसूर की फसल जो सूख रही थी, जिसे कुछ लोग थ्रेसिंग कर चुरा ले गए, जिसकी शिकायत किसान ने पुलिस से की है। किसान विनोद जैन निवासी सर्वोदय चौराहा ने ग्राम कंजिया में स्थित 12 एकड़ भूमि पर मसूर बोई थी,जो थ्रेसर करने के बाद चोरी कर ली, किसान ने जिसकी शिकायत एसडीओपी कार्यालय में की है।