अनूपगढ़: अनूपगढ़ के बिश्नोई मंदिर से एक युवक ने चोरी की
अनूपगढ़ क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की काफी वारदातें हो रही है ऐसा ही मामला अनूपगढ़ के बिश्नोई मंदिर का भी सामने आया है। बिश्नोई समाज के सुनील बिश्नोई ने आज गुरुवार शाम 5:30 बजे बताया कि अज्ञात युवक बिश्नोई मंदिर के कार्यालय से नकदी चुराकर मौके से फरार हो गया है। चोरी की वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। बिश्नोई समाज ने पुलिस को भी सूचना दी।