देहरादून: जिला पूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल ने कहा, ई केवाईसी नहीं कराने पर होगा राशन कार्ड निरस्त
देहरादून जिले में जिन राशन कार्ड उपभोक्ताओं ने अपने ई केवाइसी (E KYC) नहीं कराई है। उनको दिसंबर माह से सरकारी राशन से वंचित होना पड़ सकता है। राशन वितरण में पारदर्शिता को लेकर सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है। जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से पूर्व में सस्ता गल्ला विक्रेताओं को केवाइसी कराने के निर्देश जारी हुए थे।