मधेपुरा: ग्वालपाड़ा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच जारी
मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में रविवार रात कक्षा आठ की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के मझुआ वार्ड पांच निवासी बबलू शर्मा की पुत्री संतोषी कुमारी (13) के रूप में हुई है।