सुसनेर: परसुलिया रोड: बड़े बिजली ग्रीड के पीछे से 3 लाख की स्मेक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, बाइक-नकदी जब्त
आज बुधवार दोपहर 12 बजे पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए परसुलिया रोड पर बिजली ग्रीड के पास से श्यामपुरा के दो बाइक सवार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ₹3 लाख कीमत की 30.07 ग्राम स्मेक, 80 हजार की एचएफ डीलक्स बाइक, ₹150 नगद जब्त किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ जारी है।