झाझा: खलासी मोहल्ला अम्बेडकर नगर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 2 लोग हुए घायल, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Aug 31, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के खलासी मुहल्ला अंबेडकर नगर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसमें दोनो पक्षों से कुल दो लोग घायल हो गए। घायल की पहचान छोटू राम और मो.सहाबुद्धीन अंसारी के रूप में हुई है। दोनो घायलों का रेफरल अस्पताल झाझा में इलाज हुआ। मो.सहाबुद्धीन अंसारी ने बताया कि बकाया दस हजार रूपए मांगने को लेकर मारपीट हुई ।