झाझा: सोहजाना मुहल्ले में मकान खाली करवाने गई महिला पर टांगी से किया गया वार, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Aug 31, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के सोहजाना मुहल्ले में अपना मकान खाली करवाने गई एक महिला के साथ मकान में रहने वाले लोगों के द्वारा मारपीट किए जाने का मामला हुआ है। मारपीट की घटना में घायल महिला की पहचान रेशमा देवी के रूप में हुई है जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज हुआ।