महोबा: महोबा में बंसल कंपनी की एंगल जाली में करंट से 3 गर्भवती बकरियों की मौत, पोस्टमार्टम और कार्रवाई की मांग
Mahoba, Mahoba | Aug 4, 2026 महोबा में वंशल कंपनी के कार्यालय के पीछे लगी एंगल जाली में करंट आने से 3 गर्भवती बकरियों की मौत हो गई। ग्राम तिन्दौली निवासी नरेंद्र राजपूत ने बताया कि रोजाना की तरह चरवाहा रामदास बकरियों को चराने ले गया था। इसी दौरान कंपनी की जाली में करंट की चपेट में आने से तीनों बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित ने प्रशासन से पोस्टमार्टम व कार्रवाई की मांग की है।