नारायणपुर: नारायणपुर में पांच किलोग्राम प्रेशर कुकर आईईडी बरामद और निरस्त
नारायणपुर के केहनार-कुतुल मार्ग पर 4 नवंबर को पांच किलो का प्रेशर कुकर आईईडी मिला। पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने इसे नियंत्रित विस्फोट से निष्क्रिय किया। कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों से संदिग्ध वस्तुओं को छूने से बचने और तत्काल सूचना देने की अपील।