Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
No video available

kishanpur uda haat ke pass Lil gaye ko grameen ne pakarkar kar parshan ke hewale kiya #uda ara

Araria, Araria | Dec 22, 2021

MORE NEWS

बथनाहा रैक पॉइंट पर मक्का तौल में हेराफेरी का आरोप, धर्म कांटा कर्मी समेत कई पर सवाल

बथनाहा रैक पॉइंट पर मक्का तौल में हेराफेरी का आरोप, धर्म कांटा कर्मी समेत कई पर सवाल

Araria, Araria | Jun 13, 2026

अररिया केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने हेतु ब्रीफिंग बैठक, जिला पदाधिकारी ने दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विज्ञापन संख्या-03/2025, 01/2026, 02/2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में सभी केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दल, पुलिस पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया एवं परीक्षा से संबंधित सभी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएं निरिक्षणालय, गृह विभाग (कारा) तथा परिवहन विभाग में विभिन्न पदों के लिए जिले के 19 परीक्षा केन्द्रों पर 14 जून एवं 17 जून 2026 को दो-दो पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। प्रथम पाली के परीक्षार्थियों की रिपोर्टिंग का समय सुबह 8:00 बजे तथा द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1:00 बजे निर्धारित किया गया है। जिला पदाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया कि किसी भी परीक्षार्थी को वैध प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान-पत्र के बिना किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगने दी जाएगी तथा सभी अभ्यर्थियों को पंक्तिबद्ध तरीके से सख्ती के साथ फिस्किंग एवं पहचान-पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश कराया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों के पास वैध फोटो पहचान-पत्र नहीं होगा, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल अथवा कक्ष में मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी अभ्यर्थी के साथ कोई अभिभावक नहीं है और उसके पास मोबाइल फोन अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, तो उसे स्विच ऑफ मोड में परीक्षा केन्द्र के बाहर सुरक्षित रखवाने की व्यवस्था की जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे तत्काल लिखित परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा तथा इसे कदाचार की श्रेणी में माना जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व से लेकर परीक्षा समाप्ति तक केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक भी अपने पास मोबाइल फोन अथवा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रखेंगे। पर्षद द्वारा प्रश्न पुस्तिकाओं के साथ सीलबंद बॉक्स में ओएमआर शीट पर लेखन एवं मार्किंग के लिए आवश्यक संख्या में पेन भी उपलब्ध कराए गए हैं। इनका वितरण सभी उपस्थित अभ्यर्थियों के बीच किया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं पेन लाने की अनुमति नहीं होगी तथा उन्हें उपलब्ध कराए गए पेन से ही उत्तर अंकित करने होंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी, अररिया को सभी केन्द्राधीक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल, बिजली, पर्याप्त रोशनी, शौचालय, बेंच-डेस्क, मुख्य प्रवेश द्वार से अभ्यर्थियों के समयबद्ध प्रवेश, वीडियोग्राफी, जेनरेटर, लाउडस्पीकर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए जवाबदेह होंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि केवल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश पत्र एवं पहचान-पत्र की जांच के बाद परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाए तथा किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। सभी स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक अभ्यर्थी की पूरी तरह फिस्किंग कराई जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी परिस्थिति में मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष तक न पहुंच सके। महिला अभ्यर्थियों की फिस्किंग के लिए महिला पुलिस पदाधिकारी एवं महिला बल की प्रतिनियुक्ति पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), अररिया द्वारा की जाएगी। साथ ही महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर अलग कक्ष अथवा घेरायुक्त स्थल की व्यवस्था संबंधित केन्द्राधीक्षक द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। पार्षद द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं डिजिटल माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था भी की गई है, ताकि परीक्षा की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनी रहे। परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय स्थित दूरभाष संख्या 06453-222309 पर कार्यरत रहेगा, जहां से आवश्यक सूचना एवं समन्वय का कार्य किया जाएगा। साथ ही Live CCTV Feed की Live Streaming के माध्यम से नियंत्रण कक्ष में सभी परीक्षा केन्द्र की कार्यवाहियों की निगरानी पर्षद/जिला मुख्यालय में की जायेगी। विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया रहेंगे। वे स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जवाबदेह होंगे। बैठक में यह भी बताया गया कि परीक्षा संचालन का वरीय प्रभार अपर समाहर्ता, अररिया श्री अनिल कुमार झा को सौंपा गया है। वे सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ सतत समन्वय स्थापित कर परीक्षा का सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें, आवश्यक पहचान पत्र साथ रखें तथा परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन में सहयोग करें।

अररिया केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने हेतु ब्रीफिंग बैठक, जिला पदाधिकारी ने दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विज्ञापन संख्या-03/2025, 01/2026, 02/2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में सभी केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दल, पुलिस पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया एवं परीक्षा से संबंधित सभी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएं निरिक्षणालय, गृह विभाग (कारा) तथा परिवहन विभाग में विभिन्न पदों के लिए जिले के 19 परीक्षा केन्द्रों पर 14 जून एवं 17 जून 2026 को दो-दो पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। प्रथम पाली के परीक्षार्थियों की रिपोर्टिंग का समय सुबह 8:00 बजे तथा द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1:00 बजे निर्धारित किया गया है। जिला पदाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया कि किसी भी परीक्षार्थी को वैध प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान-पत्र के बिना किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगने दी जाएगी तथा सभी अभ्यर्थियों को पंक्तिबद्ध तरीके से सख्ती के साथ फिस्किंग एवं पहचान-पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश कराया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों के पास वैध फोटो पहचान-पत्र नहीं होगा, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल अथवा कक्ष में मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी अभ्यर्थी के साथ कोई अभिभावक नहीं है और उसके पास मोबाइल फोन अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, तो उसे स्विच ऑफ मोड में परीक्षा केन्द्र के बाहर सुरक्षित रखवाने की व्यवस्था की जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे तत्काल लिखित परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा तथा इसे कदाचार की श्रेणी में माना जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व से लेकर परीक्षा समाप्ति तक केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक भी अपने पास मोबाइल फोन अथवा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रखेंगे। पर्षद द्वारा प्रश्न पुस्तिकाओं के साथ सीलबंद बॉक्स में ओएमआर शीट पर लेखन एवं मार्किंग के लिए आवश्यक संख्या में पेन भी उपलब्ध कराए गए हैं। इनका वितरण सभी उपस्थित अभ्यर्थियों के बीच किया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं पेन लाने की अनुमति नहीं होगी तथा उन्हें उपलब्ध कराए गए पेन से ही उत्तर अंकित करने होंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी, अररिया को सभी केन्द्राधीक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल, बिजली, पर्याप्त रोशनी, शौचालय, बेंच-डेस्क, मुख्य प्रवेश द्वार से अभ्यर्थियों के समयबद्ध प्रवेश, वीडियोग्राफी, जेनरेटर, लाउडस्पीकर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए जवाबदेह होंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि केवल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश पत्र एवं पहचान-पत्र की जांच के बाद परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाए तथा किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। सभी स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक अभ्यर्थी की पूरी तरह फिस्किंग कराई जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी परिस्थिति में मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष तक न पहुंच सके। महिला अभ्यर्थियों की फिस्किंग के लिए महिला पुलिस पदाधिकारी एवं महिला बल की प्रतिनियुक्ति पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), अररिया द्वारा की जाएगी। साथ ही महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर अलग कक्ष अथवा घेरायुक्त स्थल की व्यवस्था संबंधित केन्द्राधीक्षक द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। पार्षद द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं डिजिटल माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था भी की गई है, ताकि परीक्षा की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनी रहे। परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय स्थित दूरभाष संख्या 06453-222309 पर कार्यरत रहेगा, जहां से आवश्यक सूचना एवं समन्वय का कार्य किया जाएगा। साथ ही Live CCTV Feed की Live Streaming के माध्यम से नियंत्रण कक्ष में सभी परीक्षा केन्द्र की कार्यवाहियों की निगरानी पर्षद/जिला मुख्यालय में की जायेगी। विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया रहेंगे। वे स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जवाबदेह होंगे। बैठक में यह भी बताया गया कि परीक्षा संचालन का वरीय प्रभार अपर समाहर्ता, अररिया श्री अनिल कुमार झा को सौंपा गया है। वे सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ सतत समन्वय स्थापित कर परीक्षा का सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें, आवश्यक पहचान पत्र साथ रखें तथा परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन में सहयोग करें।

Araria, Araria | Jun 12, 2026

अररिया जिला निबंधन कार्यालय, अररिया का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, स्थल जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन द्वारा आज जिला निबंधन कार्यालय, अररिया का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण/रखरखाव एवं राजस्व से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संपूर्ण कार्यालय परिसर में निबंधन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बनाए गए विभिन्न काउंटरों का अवलोकन किया तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए कर्मियों को आवंटित कार्यों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा भी की गई। उन्होंने हाल के दिनों में निबंधन से संबंधित दर्ज एक प्राथमिकी के उपरांत की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित मामलों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्थल जांच में हरहाल में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने रोकड़ बही, कर्मियों की सेवापुस्तिका, गोपनीय चारित्रकी, पावर ऑफ अटॉर्नी पंजी सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। साथ ही सभी कर्मियों को आवंटित दायित्वों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यों में पारदर्शिता लाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने खोज एवं नकल कार्य से नगद प्राप्त होने वाली राशि के कोषागार में जमा किए जाने की व्यवस्था की भी जांच की। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि इस मद में प्राप्त प्रत्येक दिवस की राशि अगले दिन अनिवार्य रूप से कोषागार में जमा कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यालय के सभी कार्यों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं जनहितकारी ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी अभिलेखों का अद्यतन संधारण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए।मौके पर वरीय उप समाहर्ता अररिया सह विशेष कार्य पदाधिकारी अररिया, जिला अवर निबंधक अररिया एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

अररिया जिला निबंधन कार्यालय, अररिया का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, स्थल जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन द्वारा आज जिला निबंधन कार्यालय, अररिया का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण/रखरखाव एवं राजस्व से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संपूर्ण कार्यालय परिसर में निबंधन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बनाए गए विभिन्न काउंटरों का अवलोकन किया तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए कर्मियों को आवंटित कार्यों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा भी की गई। उन्होंने हाल के दिनों में निबंधन से संबंधित दर्ज एक प्राथमिकी के उपरांत की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित मामलों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्थल जांच में हरहाल में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने रोकड़ बही, कर्मियों की सेवापुस्तिका, गोपनीय चारित्रकी, पावर ऑफ अटॉर्नी पंजी सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। साथ ही सभी कर्मियों को आवंटित दायित्वों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यों में पारदर्शिता लाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने खोज एवं नकल कार्य से नगद प्राप्त होने वाली राशि के कोषागार में जमा किए जाने की व्यवस्था की भी जांच की। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि इस मद में प्राप्त प्रत्येक दिवस की राशि अगले दिन अनिवार्य रूप से कोषागार में जमा कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यालय के सभी कार्यों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं जनहितकारी ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी अभिलेखों का अद्यतन संधारण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए।मौके पर वरीय उप समाहर्ता अररिया सह विशेष कार्य पदाधिकारी अररिया, जिला अवर निबंधक अररिया एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Araria, Araria | Jun 12, 2026

kishanpur uda haat ke pass Lil gaye ko grameen ne pakarkar kar parshan ke hewale kiya #uda ara - Araria News