भोरे: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया गया वाहन जांच अभियान, दो पहिया चार पहिया वाहनों की हुई जांच
भोरे थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की सीमा के तरफ से आने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी ली गई। अवैध शराब से लेकर अन्य प्रतिबंधित सामग्री की बरामदगी को लेकर वाहनों की तलाशी ली गई। जिसमें कुछ खास बरामद नहीं हो सका।