भभुआ: भभुआ वार्ड 18 स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में नल जल योजना की टंकी का पाइप असामाजिक तत्वों ने तोड़ा
Bhabua, Kaimur | Apr 15, 2026 भभुआ वार्ड 18 स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में नल जल योजना की टंकी पाइप को असमाजिक तत्वों ने तोड़ा है। आज बुधवार को 11:30 बजे विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अंजू कुमारी ने बताया कि यह स्कूल केवल बालिकाओं के लिए संचालित है। लेकिन विद्यालय परिसर में बाउंड्री नहीं होने के कारण यहां असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। उसकी सुरक्षा को लेकर मांग किया गया है।